Total Page Views of Dil Se Desi Shayari-Poetry Blog by
Visitors w.e.f. 20.00 Hrs IST 26/06/11

Total Page/Topic Views

Recent Topics

Showing posts with label Hindi Funny Poems. Show all posts
Showing posts with label Hindi Funny Poems. Show all posts

Sunday, 29 January 2012

लैला और मजनूँ के भूत भी पछताते हैँ


तुलसी की जगह Money plant  ने ले ली,


चाचीजी की जगह Aunt ने ले ली!

पिताजी जीते जी डैड 

हो गये 



आगे और भी है आप तो अभी से Glad हो गये!

भाई Bro हो गये बहिन अब Sis हो गयी,

दादा दादी 

की तो हालत टाँय टाँय Fiss हो गयी!



बड़ी बुरी दशा परिचारिका के Mister की हो गयी,

बेचारे की तो बीवी भी Sister हो गयी!




जीती जागती माँ बच्चोँ के लिये Mummy हो गयी,

घर की रोटी अब अच्छी कैसे लगे 

5 रुपये की Maggi




जो इतनीYummy हो गयी!

दिन भर बेटा CHATTING ही नहीँ करता,

रात मे Mobileपर SETTING भी करता है!

लैला और मजनूँ के भूत भी पछताते हैँ,

क्योँकि उनके नाम अब सड़क किनारे नुक्कड़ पे

पुकारे जाते हैँ!LoL

Contributed by Namita Mishra

Friday, 21 October 2011

"इस दिग्विजय को देखा तो ऐसा लगा-----राजीव चतुर्वेदी ( Is digvijay ko Dekha to Aisa Laga..By Rajiv Chaturvedi)


Saturday, 16 July 2011

आओ बच्चों तुम्हें दिखाए झाकी घपलिस्तान की.


उत्तर में घोटाले करती मायावती महान है
दक्षिण में राजा-कनिमोझी करुणा की संतान है.
जमुना जी के तट को देखो कलमाडी की शान है
घाट-घाट का पानी पीते चावला की मुस्कान है.
देखो ये जागीर बनी है बरखा-वीर महान की
इस मिट्टी पे सर पटको ये धरती है बेईमान की.
बन्दों में है दम...राडिया-विनायकम्.
ये है अपना जयचंदानानाज़ इसे गद्दारीपे.
इसने केवल मूंग दला है मजलूमों की छाती पे.
ये समाज का कोढ़ पल रहासाम्यवाद के नारों पे
बदल गए हैं सभी अधर्मी भाडे के हत्यारे में .
हिंसा-मक्कारी ही अब,पहचान है हिन्दुस्तान की
इस मिट्टी पे सर पटको ये धरती है हैवान की.
बन्दों में है दम...राडिया-विनायकम्.
देखो मुल्क दलालों काईमान जहां पे डोला था.
सत्ता की ताकत को चांदी के जूतों से तोला था.
हर विभाग बाज़ार बना थाहर वजीर इक प्यादा था.
बोली लगी यहाँ सारे मंत्री और अफसरान की.
इस मिट्टी पे सर पटको ये धरती है शैतान की.
बन्दों में है दम...नंगेबेशरम....!